मतदाता अपना मतदान केन्द्र देखें

Sunday, December 02, 2018

सेल्फी विद गोटियो

विधानसभा आम चुनाव के दौरान बांसवाड़ा में जन्मा कार्टून करेक्टर गोटियो आज जन—जन की जुबान पर चढ़ चुका है। पिछले एक माह में ही इसने बांसवाड़ा से निकलकर देश—प्रदेश में अपने बांसवाड़ा के मतदाताओं का नाम पहुंचाया है।

इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में गोटियो के साथ सेल्फी लेने के लिए एक पोईंट बनाया गया है।  आइये हम भी लोकतंत्र के इस उत्सव के प्रतीक 'गोटियो' के साथ सेल्फी लेकर मतदान करने की अपनी प्रतिबद्धता जतावें।

 मेरा आग्रह है कि आप भी 'गोटियो' के साथ सेल्फी लेकर #Gotiyo लिखकर शेयर करें। जो साथी मुख्यालय पर नहीं हैं वे इस पोस्ट के साथ शेयर किए गए फोटो के साथ भी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर   #Gotiyo लिखकर शेयर कर सकते हैं।