जिले में शुक्रवार को 'मतदान उत्सव' उत्साहभरे माहौल में शुरू हो चुका है और जिलेभर के मतदाताओं में मतदान के प्रति अपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान के तहत जिले के समस्त आदर्श मतदान केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता के कार्टून करेक्टर 'गोटियो' का क्रेज़ दिखाई दे रहा है। पीला कुर्ता, काला चश्मा और लाल साफा पहने 'गोटियो' जन आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है । कई केन्द्रों पर गोटियो सेल्फी पोईंट भी बनाए गए हैं जहां पर बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के उपरांत सेल्फी खिंचवा रहे हैं और यह सेल्फी
#Gotiyo लिखकर सोशल साईट पर पोस्ट भी कर रहे हैं।
 |
वजवाना स्थित आदर्श मतदान केन्द्र पर बुलेट पर बैठा गोटियो
|
आदर्श मतदान केन्द्र पर 'गोटियो' जहां गांव में घुमकर लोगों से मतदान की अपील कर रहा है वहीं कई जगह यह मतदान केन्द्र पहुंच रहे मतदाताओं का स्वागत भी करता नज़र आ रहा है।
 |
| वजवाना स्थित आदर्श मतदान केन्द्र पर बुलेट पर बैठा गोटियो |
|
जिले के वजवाना स्थित मतदान केन्द्र पर प्रधानाचार्य महेन्द्र समाधिया के निर्देशन में गोटियो बुलेट पर नज़र आया वहीं कुशलगढ़ में रिटर्निंग अधिकारी सुमन मीणा के निर्देशन में की गई व्यवस्थाओं के तहत गोटियो आर्केस्ट्रा की धुन पर थिरकता और सेल्फी पोईंट पर सेल्फी खिचवाता नज़र आ रहा है।
 |
| कुशलगढ़ के आदर्श मतदान केन्द्र पर गोटियो के साथ संगीतमयी स्वागत |
कुशलगढ़ के आदर्श मतदान केन्द्र पर परंपरागत वाद्ययंत्रों की संगत पर मतदाताओं को आकर्षित करता 'गोटियो'
 |
| कुशलगढ़ के आदर्श मतदान केन्द्र पर गोटियो के साथ संगीतमयी स्वागत |
 |
| कुशलगढ़ के आदर्श मतदान केन्द्र पर गोटियो के साथ संगीतमयी स्वागत |
 |
| वजवाना गांव में ग्रामीणों के साथ गोटियो |
 |
| वजवाना गांव में गोटियो |
गनोड़ा के आदर्श मतदान केन्द्र पर भी बड़ी संख्या में मतदाता गोटियो के साथ सेल्फी खिंचवाते नज़र आ रहे हैं।
 |
| गनोड़ा के आदर्श मतदान केन्द्र पर गोटियो |
 |
| गनोड़ा के आदर्श मतदान केन्द्र पर गोटियो |