मतदाता अपना मतदान केन्द्र देखें

Thursday, March 27, 2014

स्वीप गतिविधियां अब सोशल मीडिया पर

स्वीप गतिविधियां अब सोशल मीडिया पर
जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने किया यूट्यूब चैनलफेसबुकवाट्सअप एवं ब्लॉग का अवलोकन
स्वीप के व्यापक प्रचार प्रसार से ही  मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मिलेगा सम्बलः गुप्ता
बांसवाड़ा/ लोकतंत्र को प्रगाढ़ बनाने के लिए मतदाताओं को जागरूक होकर अनिवार्य रूप से मतदान में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी और इसी से ही हमारा लोकतांत्रिक देश मजबूत बनेगा। इसके लिए हमें इस आधुनिक युग में प्रचार-प्रचार की नवीनतम तकनीकों को अमल में लाते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करनी होगी।
यह आह्वान गुरुवार मध्याह्न सूचना केन्द्र में जिला निर्वाचन अधिकारी कुंजबिहारी गुप्ता ने स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाताओं तक मतदान के संदेश को पहुंचाने के लिए पहली बार जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय ने इन्टरनेट पर यूट्यूब चैनलब्लॉगफेसबुक एवं वाट्सअप पर एक साथ ही बांसवाड़ा जिले में स्वीप के संदेश को हर मतदाताओं तक पहुंचाने का अनूठा कार्य किया ।
अनूठी पहल की प्रशंसा
जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने इस अनूठी पहल के लिए जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी श्रीमती कल्पना डिंडोर एवं इस कार्य में अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले राप्रावि. बडलिया के अध्यापक भंवर गर्ग को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया है। उनके इस कार्य से बांसवाड़ा जिले के सोशल मीडिया से जुड़े मतदाताओं को मतदान की अनिवार्यतामतदान हमारा अधिकार एवं मतदान के लिए प्रेरित करने जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को उन तक पहुंचाया हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने इन्टरनेट पर स्वीप गतिविधियोपरक ब्लॉग (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट एसवीईईपीबीएसडब्ल्यू डाट ब्लॉगस्र्पोट डाट इन ) पर जिले में संचालित अब तक स्वीप की विभिन्न गतिविधियोंलोक कलाकारों द्वारा मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीत व भजनों का समावेश किया है। उन्होंने ब्लॉग देखकर कहा कि यह अच्छा कार्य है किन्तु इसका दूसरा पहलु इसे नियमित अपडेट करने की आवश्यकता रहेगी जिसे समय पर पूर्ण करेंं।
यूट्यूब फेसबुक एवं वाट्सअप पर स्वीप का संदेश
जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने अपने स्वंय के मोबाईल पर वाट्सअप व फेसबुक पर प्राप्त संदेशों को खोलकर देखा तो बरबस कह उठे वाह् क्या बात है। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग के साथ ही अधिकाश लोग अपने मोबाईलों पर फेसबुक एवं वाट्सअप पर अपने संदेशों को अपने मित्रोंशुभचिंतकों तक पहुंचा रहे है और इस सोशल मीडिया के जरिये को लोकसभा आम चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने एवं मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए किए गए कार्य भी एक मिल का हिस्सा साबित होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने कहा कि जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय अपने प्रचार प्रसार के दायित्वों के निर्वहन अग्रणी है लेकिन स्वीप गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़ कर एक अनूठी पहल की है और इससे निश्चित रूप से स्वीप गतिविधियों को मदद मिलेगी।
यूं जुड़े फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से
स्वीप की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर देखने के लिए फेसबुक व यूट्यूब  पर जाकर स्वीप बांसवाड़ा लिखकर सर्च करने पर फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल खुल जाएगा तथा इस पर नवीन अपडेट देखे जा सकते है।
---000---

Tuesday, March 25, 2014

लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करें मतदाता- जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता

मतदाता जागरूकता के लिए जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रथों को दिखाई हरी झण्डी
लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करें मतदाता- जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता
       बांसवाड़ा/ लोकसभा आम चुनाव 2014 में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु गुरुवार सांय जिला निर्वाचन अधिकारी कुंजबिहारी गुप्ता एवं जिला पुलिस अधीक्षक अनील टॉक ने संयुक्त रूप से जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदाता जागरूकता रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।
       इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी कुंजबिहारी गुप्ता ने जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रथों के साथ लोक कलाकारों के माध्यम से शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आह्वान किया और कहा कि वे इन रथों के माध्यम से जिन-जिन क्षेत्रों में जाएं वहां मतदाताओं को मतदान की अनिवार्यता के बारे में समझाएं और अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करें।
       उन्होंने लोक कलाकारों से आह्वान किया कि वे युवा मतदाताओं एवं विशेषकर महिला मतदाताओं को मतदान करने हेतु विशेष प्रयास करें और उन्हें मतदान के महत्व को समझायें। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक मतदाता जागरूक होकर मतदान में अपनी भागीदारी निभायेगा तो निश्चित रूप से लोकतंत्र मजबूत होगा ।
       इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल टॉक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायणसिंह, स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी रामनाथ चाहिल, बांसवाड़ा के उपखण्ड अधिकारी भगवतसिंह, सहायक प्रभारी मोहकमसिंह, लोक कलाकार सतीश आचार्य, धनश्याम जोशी, जयसिंह दायमा, श्रीमती दीपिक दीक्षित, श्रीमती कल्पना मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।
       लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
       गुरुवार सांय जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता रथों को हरी झण्डी दिखाने से पूर्व स्वीप योजनान्तर्गत जिले के लोक कलाकारों ने मतदान के महत्व और अधिक से अधिक मतदान करने के संदेशों को गीतों एवं नृृत्य के माध्यम प्रस्तुत कर जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता सहित उपस्थित अधिकारियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
       इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने लोक कलाकारों द्वारा स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़े लोक कलाकारों को भूरी भूरी प्रंशसा करते हुए कहा कि इन्हीं लोक कलाकारों ने गत विधानसभा चुनाव के दौरान में मतदाता जागरूकता अभियान में दिए गए सक्रिय सहभागिता ने रंग दिखाया और जनजाति अंचल में बांसवाड़ा जिला मतदान प्रतिशत में अग्रणी रहा  वहीं राज्य में बांसवाडा जिले चौथे पायदान पर रहा ।
       अब बनाएं सिरमौर
       जिला निर्वाचन अधिकारी कुंजबिहारी गुप्ता ने बांसवाड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें और इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र को राज्य में सिरमौर बनाएं।
       कार्यशाला में लोक कलाकारों को दिया प्रशिक्षण
       गुरुवार को ही जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए  बनाई लोक कलाकारों के जत्थों को स्वीप के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्वीप के जिला नोडल अधिकारी मोहकमसिंह ने सभी कलाकारों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और संदर्भ व्यक्ति के रूप में जयसिंह दायमा, धनश्याम जोशी, ललीत जोशी, दीपिका दीक्षित और कल्पना मेहता ने गीतों और नुक्कड़ नाटक भूल न जाना का प्रशिक्षण दिया। कलाकारों को स्वीप प्रकोष्ठ तैयार गीतों व नुक्कड़ नाटक पुस्तिका का वितरण किया गया।  कार्यशाला का संचालन रंगकर्मी सतीश आचार्य ने किया।
---000---

फोटो केप्श्नः जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रथों को हरी झण्डी दिखाते हुए। 

Monday, March 24, 2014

प्रजातंत्र को मजबूत करने हेतु मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें -गुप्ता

प्रजातंत्र को मजबूत करने हेतु मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें -गुप्ता
मतदाता जागरूकता अभियान पर निर्मित सीडी का किया विमोचन,
सोशल मीडिया पर भी जागरूकता के लिए करे प्रयास
       बांसवाड़ा, 24 मार्च/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कुंजबिहारी गुप्ता ने जिलेवासियों का आह्वान किया है कि वे प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए लोकसभा आम चुनाव में आगामी 17 अप्रेल,2014 को अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें और इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करें।
       यह आह्वान सोमवार को स्थानीय सूचना केन्द्र में वाचनालय में स्वीप योजनान्तर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान के लिए तैयार की गई लोक भाषा में मतदान अधिक से अधिक करने एवं अपने मत के अधिकार हेतु युवा एवं महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार हेतु सीडी के विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने किया।
       इस अवसर पर स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनाथ चाहिल, जिला समन्वयक मोहकमसिंह ,जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी श्रीमती कल्पना डिडोंर सहित लोक कलाकार उपस्थित थे।
       जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि चुनाव आयोग ने इस बार विशेष रूप से स्वीप प्रकोष्ठ के माध्यम से मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार सहित विभिन्न सहभागिता के माध्यम से अभिनव प्रयास किया है और इसके परिणाम गत विधानसभा चुनाव के मतदान में दिखे और बांसवाड़ा जिला राज्य में चौथे पायदान पर तथा जनजाति अंचल में मतदान के प्रतिशत में अव्वल रहा और आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसी प्रयासों के साथ आशातीत सफलता अर्जित होगी।
       सोशल मीडिया पर करें अभिनव प्रयास
       जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने स्वीप के माध्यम मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अब सोशल मीडिया का उपयोग करना होगा, क्योंकि आज का युवा सोशल मीडिया से काफी जुड़ा हुआ और हमें इस जुडाव से उन्हें अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने इस मौके पर अन्य जिलों से आएं सोशल मीडिया पर स्वीप की गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि हमें भी इस मामले में सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग करते हुए युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में अहम भागीदारी निभानी होगी।
       लोकभाषा में तैयार सीडी बनेगी आम लोगों की जुबान
       जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता सहित अन्य अतिथियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्मित की गई सीडी का विमोचन करने के बाद कहा कि लोकभाषा के माध्यम से तैयार कार्यक्रम, लोकगीत,नुकक्ड नाटक, स्लोग्न के माध्यम से मतदाताओं को मतदान की प्रेरणा का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा तैयार की गई सीडी के गीत आम लोगों की जुबान बनेगी और उन्हें मतदान केन्द्र तक जाने एवं मतदान करने के बारे में जागरूक करने में सहायक सिद्ध होगी।
       सीडी की गीतों का कलाकारों ने किया प्रस्तुतीकरण
       ’’’वाह भगतजी वाह’’’ नामक सीडी जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) कुंजबिहारी गुप्ता के निर्देशन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी अधिकारी रामनाथ चाहिल तथा स्वीप के जिला नोडल अधिकारी  मोहकमसिंह के सहयोग से लोकभाषा में निर्मित गीतों को स्वर जयसिंह दायमा, धनश्याम जोशी, अनिल मेनारिया, राकेश भट्ट, सुरेश उपाध्याय, मुकेश शर्मा, भानु, दीपिक दीक्षित ,कल्पना मेहता, निशा सहरावत, रंजीता व्यास, वंदना त्रिवेदी, रीना शर्मा, गायत्री चौहान, ललित मेनारिया, अंजलि, चांदनी, जानी ने दिए वहीं संगीत रितेश पंवार एवं कन्हैलाल राव, गीत एवं परिकल्पना  सतीश आचार्य द्वारा प्रस्तुत की गई है। इस अवसर पर इन लोक कलाकारों ने जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अतिथियों को सीडी में संकलित गीतों की प्रस्तुती दी तो जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन कलाकारों के कौशल की मुक्तकंठ से प्रंशसा की।
       आकाशवाणी से भी गुंजेगी मतदान की अपील
       जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि स्वीप के अंतर्गत तैयार किए गए लोकभाषा में गीत एवं मतदान की अपील का कार्यक्रम का स्थानीय आकाशवाणी केन्द्र से प्रसारित हो रहा है।

---000---




लोकतन्त्र की मजबूती के लिए युवा आगे आए -उप निर्वाचन अधिकारी नारायणसिंह

लोकतन्त्र की मजबूती के लिए युवा आगे आए -उप निर्वाचन अधिकारी नारायणसिंह
एक दिवसीय मतदाता जागरुकता युवा सम्मेलन सम्पन्न
युवाओ को दिलाई प्रतिज्ञा
      बांसवाडा,24 मार्च /उप निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह नें कहा कि स्वच्छ, स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन  प्रक्रिया लोकतन्त्र की रीढ़ है जिसमें प्रत्येक पंजीकृत मतदाता का मतदान केन्द्र पर पहुचंकर मतदान करना आवश्यक है।
       वे  सोमवार को नेहरुयुवा केन्द्र में आयोजित एक दिवसीय मतदाता जागरुकता युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
       उन्होंने कहा जिस प्रकार से विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं ने जो उत्साह के साथ जो सक्रिय भागीदारी निभायी थी, उसी प्रकार से लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर  मजबूत लोकतन्त्र बनाना है। उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं को फिर से जुड़कर कर कार्य करते हुए मतदान प्रतिशत को पूर्व से भी अधिक बढ़ाना है। 
       समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी रामनाथ चाहिल ने युवाओं को आह्वान किया कि वे अपने अपने क्षेत्र की जनता का जागरुक करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करे।
       उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना ही पर्याप्त नही है।  नये मतदाताओं को उत्साह के साथ मतदान करना होगा और अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे।
       समारोह के विशिष्ठ अतिथि एवं स्वीप प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी मोहकमसिंह ने युवाओं से कहा कि वे लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी मुख्य भूमिका का निर्वहन करे और शत प्रतिशत मतदान करने के लिए  लोगो का जागरुक करने में आगे आएं।
       प्रारंभ में नेहरु युवा केन्द्र के समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने अतिथियों को स्वागत किया और बताया कि गत विघानसभा चुनाव के दौरान युवाओं की जो भूमिका थी, उससे भी बेहत्तर भूमिका का निर्वहन किया जाएगा और मतदान  का ग्राफ  शत प्रतिशत करने में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
        प्रांरभ में लोक कलाकार शिवनाथ रावल ने चेतना गीत प्रस्तुत कर मतदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया।  वही समारोह में रमेश यादव, प्रकाश चरपोटा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।  समारोह का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार बृजमोहन तूफान ने किया व आभार की रस्म सुभाष खराडी ने अदा की।
 मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई
       समारोह में  उप निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी युवाओं को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई और युवाओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भी प्रतिज्ञा दिलवाते हुए मतदान का प्रतिशत को ओर अधिक बढाए के लिए लोगो को प्रेरित करे।

---000---



स्वीप में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी होंगे पुरस्कृत

स्वीप में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी होंगे पुरस्कृत
निर्वाचन विभाग करेगा पुरस्कृत
       बांसवाडा,24  मार्च/विधानसभा चुनाव की ही तर्ज पर अबकि बार लोकसभा आम चुनाव में भी स्वीप कार्यक्रम के जरिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों को नकद पुरस्कार देकर निर्वाचन विभाग सम्मानित करेगा।
       इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी कुंजबिहारी गुप्ता ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2014 में स्वीप योजना के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले तीन सर्वश्रेष्ठ जिलों, श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले तीन जिलों को विशेष पुरस्कार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है।
       नकद पुरस्कार योजना के अन्तर्गत तीन सर्वश्रेष्ठ जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय स्वीप कमेटी तथा स्वीप नोडल अधिकारियों के अतिरित श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तीन जिलों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी को 51 हजार रुपए, उप जिला निर्वाचन अधिकारी को 31 हजार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय स्वीप समिति एवं स्वीप नोडल अधिकारी को भी 31 हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार में जिला निर्वाचन अधिकारी को 41 हजार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी को 21 हजार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय स्वीप समिति एवं स्वीप नोडल अधिकारी को भी 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। तृतीय पुरस्कार के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी को 31 हजार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी को 11 हजार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष एवं स्वीप नोडल ऑफीसर को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
       विशेष पुरस्कार के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दो जिलों को (दो अलग-अलग श्रेणियों में विशेष पुरस्कार से) सम्मानित किया जा सकेगा। यह पुरस्कार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उन दो जिलों को दिए जाएंगे। प्रथम श्रेणी में जिन्होंने गत लोकसभा चुनाव-2009 की तुलना में जिले में महिला मतदाताओं का टर्न आउट बढ़ाने में श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया है। प्रथम श्रेणी के विशेष पुरस्कार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को 21 हजार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय स्वीप समिति एवं  स्वीप नोडल अधिकारी को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय श्रेणी में स्वीप कार्यक्रम में नवाचार के कारण उत्साहवद्र्धक परिणाम प्राप्ति पर जिला निर्वाचन अधिकारी को 21 हजार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय स्वीप समिति एवं  स्वीप नोडल अधिकारी को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह सहायक रिटर्निंग अधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी श्रेष्ठ कार्य करने पर 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
       जिला निर्वाचन अधिकारी कंजबिहारी गुप्ता ने बांसवाडा जिले के स्वीप प्रकोष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस प्रकार मतदाता जागरुकता की धूम मचाएं कि बांसवाडा जिला अव्वल रहे।

---000---