मतदाता अपना मतदान केन्द्र देखें

Monday, April 14, 2014

वोट मेराथन द्वारा दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

वोट मेराथन द्वारा दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
केन्द्रीय चुनाव व्यय पर्यवेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी लिया मेराथन में भाग
       बांसवाड़ा। जिला प्रशासन के स्वीप कार्यक्रम व सहयोगी ऎजेंसी पुलिस विभाग द्वारा रविवार सुबह वोट मेराथन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रशासन के कर्मचारियों व आमजन ने भाग लिया। वोट मेराथन को केन्द्रीय चुनाव व्यय पर्यवेक्षक जर्नादन एस. व जिला निर्वाचन अधिकारी कुंज बिहारी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वोट मेराथन कुशलबाग मैदान से शुरू होकर पीपली चौक, क्राकरी मार्केट, नई आबादी, हॉस्पिटल चौराहा होते हुए कुशलबाग मैदान पहुंच कर समाप्त हुई।
       इस मेराथन में पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग माध्यमिक एवं प्रारंभिक, ग्रामीण विकास ट्रस्ट सहित आमजन ने भी भाग लिया। इस अवसर पर जागरूकता रथों ने भी जागरूकता गीतों से मतदान का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामनाथ चाहिल, स्वीप के सहायक प्रभारी मोहकम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेन्द्र पंड्या, अति. जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक महेन्द्र त्रिवेदी, ग्रामीण विकास ट्रस्ट के एचके तोमर व उदय गुर्जर, नरेन्द्र पंडित, ओंकार गुर्जर, भंवर गुर्जर, लोक कलाकार सतीश आचार्य, जयसिंह दायमा, दीपिका दीक्षित, कल्पना मेहता, निशा सेहरावत, अशोक सेन, सुरेश जैन आदि मौजुद थे।
---000---










बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान में वोट मेराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केन्द्रीय चुनाव व्यय पर्यवेक्षक जर्नादन एस. व जिला निर्वाचन अधिकारी कुंज बिहारी गुप्ता व  वोट मेराथन का दृश्य।

Saturday, April 12, 2014

रेन्बो वीक के तहत शनिवार को ‘उजियारा लोकतंत्र का’ केंडल मार्च का हुआ आयोजन

रेन्बो वीक के तहत शनिवार को उजियारा लोकतंत्र का केंडल मार्च का हुआ आयोजन
बांसवाडा मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन के स्वीप कार्यक्रम एवं सहयोगी एजेंसी अंकूर स्कूल द्वारा रेनबो वीक के तहत उजियारा लोकतंत्र का कैंडल मार्च निकाली गई। यह कैंडल मार्च आजाद चौक से लेकर पीपली चौक होते हुए गाध्ीं मुर्ति तक निकाली गई।
इस अवसर पर आज़ाद चौक पर रंगोली बनाई गई, जिसे मोमबत्तियों से सजाया गया। जागरूकता रथ ने भी मतदाता जागरूकता के गीतों द्वारा लोगों को आकर्षित किया। चौराहे पर प्रोजेक्टर स्क्रीन पर मतदाता जागरूकता के संदेश देने वाले गीत बताए गए।
इस अवसर पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामनाथ चाहिल, स्वीप के सहायक प्रभारी मोहकम सिंह, ग्रामीण विकास ट्रस्ट के एचके तोमर, लोक कलाकार सतीश आचार्य, जयसिंह दायमा, दीपिका दीक्षित, कल्पना मेहता, निशा सेहरावत, अशोक सेन, सुरेश जैनअंकूर स्कूल के एनोश व जगमाल आदि मौजुद थे।
---000---


















मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई उजियारा लोकतंत्र के कैंडल मार्च के दृश्य।

Friday, April 11, 2014

News cutting of Sveep Banswara 12.04.2014

मतदाता जागरूकता के लिए ‘महिलाएं बढ़ेगी, वोट करेंगी’ महिला मार्च निकाली

मतदाता जागरूकता के लिए महिलाएं बढ़ेगी, वोट करेंगी महिला मार्च निकाली
      बांसवाड़ा। मतदाता जागरूता के तहत जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप एवं सहयोगी एजेंसी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को महिलाएं बढ़ेगी, वोट करेंगी महिला मार्च निकाला गया। रैली का नेतृत्व श्रीमती संगीता गुप्ता ने किया।
       जिला निर्वाचन अधिकारी कुंज बिहारी गुप्ता की मौजुदगी में रैली को हरी झंडी 95 वर्षीय बुर्जग महिला बहोती देवी ने बताकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामनाथ चाहिल, स्वीप के सहायक प्रभारी मोहकम सिंह, आईसीडीएस उपनिदेशक श्रीमती लीला पडियार, श्रीमती संगीता गुप्ता, ग्रामीण विकास एचके तोमर, राजस्थान आजीविका मिशन के राजेश राठौड़, दिशा समिति की ऊषा शर्मा, प्रख्यात साहित्यकार सतीश आचार्य, जयसिंह दायमा, दीपिका दीक्षित, कल्पना मेहता, निशा सेहरावत, अशोक सेन, सुरेश जैन आदि मौजुद थे। यह विशाल रैली गांधी मुर्ति से पीपली चौक, क्राकरी मार्केट, पाला रोड़, नई आबादी से हॉस्पीटल चौराहा पर सम्पन्न हुई। 95 वर्षीय श्रीमती बहोती देवी ने गांधी मूर्ती से शुरु होंने वाली रैली में काफी समय रुककर महिलाओं को हौसला बढाया और बडे उत्साह के साथ आगे आकर महिला रैली को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया।
महिलाओं ने लिया उत्साह से भाग
      मतदाता जागरूकता को लेकर शुक्रवार को शहर के मुख्य स्थानों पर निकली। महिला मार्च की रैली में शहर की विभिन्न संस्थाओं एवं स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपने हाथों में मतदाता जागरूकता के नारों की लिखी तख्तियों को लेकर बड़े जोर-शोर से एक स्वर में नारा बोलते हुए आगे बढ़ रही थी। रैली में महात्मा गांधी चिकित्सालय की नर्सेज़ सहित विभिन्न संस्थाओं एवं आईसीडीएस, राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद बांसवाड़ा आदि संगठनों की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
जागरूकता रथ ने किया आकर्षित
       रैली के दौरान सबसे आगे चल रहे जागरूकता रथ ने शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए लोगों को गीतों व स्लोगन के माध्यम से मतदान करने के लिए जागरूक किया और 17 अप्रेल को होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से मतदान करने की पर भी जोर दिया।
उजियारा लोकतंत्र का कैंडल मार्च शनि को
      मतदाता जागरूता के तहत जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप एवं सहयोगी एजेंसी अंकुर शिक्षण संस्थान द्वारा 12 अप्रेल शनिवार को उजियारा लोकतंत्र का कैंडल मार्च आजाद चौक से लेकर पीपली से लेकर गाध्ीं मुर्ति तक निकाली जाएगी।
---000---

मतदाता जागरूकता के लिए शहर में निकाली गई महिलाएं बढ़ेगी, वोट करेंगी महिला रैली को जिला कलक्टर कुंजबिहारी गुप्ता की मौजुदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना करती 95 वर्षीय बहोती देवी।




महिलाएं बढ़ेगी, वोट करेंगी महिला रैली के विभिन्न दृश्य।

छोटी सरवन में भी निकाली जागरूकता संबंधी रैली
महिला एवं बालविकास की छोटी सरवन परियोजना के दानपुर पंचायत हरिजन बस्ती से रैली का शुभारंभ श्रीमती निर्मला मईड़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली दानपुर के पुलिस चौकी से होती हुई मुख्य मार्गों से होकर पीएचसी दानपुर में पहुंची, जहां महिलाओं ने 17 अप्रेल को होने वाले चुनाव के लिए जागरूकता दर्शाई। उक्त महिलाओं ने रैली के दौरान अपने हाथों में बैनर, नारों से लिखी हुई तख्तियां व स्लोगन बोलते हुए दानपुर गांव के ग्रामीणों में मतदाता जागरूकता की लहर पहुंचाई। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक रेखा दशोरा ने रैली में भाग ले रही सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया और अनिवार्य रूप से सभी को मतदान करने की अपील की। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षक मंजुला तिवारी, सुंदरी डिंडोर, मीरा रावत, मुकेश निनामा सहित स्कूल पूर्व शिक्षा अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजुद थी।



फोटो 4 ः दानपुर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

रेंबो सप्ताह के अंतर्गत बनाई रंगोली लोकतंत्र की

रेंबो सप्ताह के अंतर्गत बनाई रंगोली लोकतंत्र की
        बांसवाड़ा। लोकसभा आम चुनाव 2014 के लिए रैनबो सप्ताह के अन्तर्गत गुरुवार को ‘‘ रंगोली लोकतन्त्र की‘‘ के अन्तर्गत मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने हेतू नगर के प्रमुख चौराहो पर आर्कषक रंगोली बनाकर मतदान जागरुकता का संदेश दिया गया । रंगोली लोकतन्त्र कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ चित्रकार शिवशकंर वैष्णव चिकु के निर्देशन में लियो कॉलेज बॉसवाड़ा के सयोजन में स्वीप प्रकोष्ठ के चेयरमेन रामनाथ चाहील के मार्गदर्शन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्दपोल द्वारा गॉधी मुर्ति चौराहा और नगर परिषद चौराहे पर रंगोली बनाई गयी । उसी प्रकार मोहन कॉलोनी और कलक्टे्रट चौराहे पर टाइनि टोट्स सीनीयर सैकेण्डरी स्कूल द्वारा रंगोली बनाई गयी। हेमु कॉलोनी चौराहा हाउसिंग बोर्ड पर आर्यन अकादमी द्वारा रंगोली बनाई गयी। लियो कॉलेज के कलाकारो द्वारा जवाहर पुल पर इ.वी.एम मशीन व मतदान के विभिन्न सकंतो का चित्रण करते हुए भुल न जाना 17 अप्रेल को वोट डालने जाना का सन्देश प्रदान किया । इस अवसर पर स्वीप के चेयरमेन आर.एन चाहील , अशोक सेन, सुरेश जैन, मनीष त्रिवेद्वी , सतीश आचार्य, जयसिंह दायमा , दिपीका दिक्षीत , धनश्याम जोशी, कल्पना मेहता, रज्जा उल्ला खान, अर्पित मेहता  उपस्थित थें। विभिन्न चौराहो पर जागरुकता रथ द्वारा गीतो से मतदाता जागरुकता का सन्देश दिया गया । 
महिला मार्च निकलेगा शुक्रवार को
11 अप्रेल शुक्रवार को सहयोगी एजेंसी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाएं बढ़ेगी, वोट करेंगी महिला मार्च निकाली जाएगी, जो गांधी मुर्ति से पीपली चौक, क्राकरी मार्केट, पाला रोड़, नई आबादी से हॉस्पीटल चौराहा पर सम्पन्न होगी।

---000---

मतदाता जागरूकता के लिए मनाए जा रहे रेन्बो सप्ताह के तहत गुरुवार को जवाहर पुल पर बनाई रंगोली लोकतंत्र की का अवलोकन करते हुए स्वीप प्रभारी रामनाथ चाहिल व अन्य।

Wednesday, April 09, 2014

रेनबो सप्ताह के तहत ‘चलो-चले, वोट डाले’ वाहन रैली निकाली

रेनबो सप्ताह  के तहत चलो-चले, वोट डाले वाहन रैली निकाली
मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने चलाई मोटरसाईकिल
      बांसवाड़ा लोकसभा चुनाव 2014 में मतदाता जागरूकता के लिए रेंबो इंद्र धनुषी रंगी बिखेरने व जिले के समस्त मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन के स्वीप कार्यक्रम व सहयोगी एजेंसी शताब्दी वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चलो चले वोट डाले वाहन रैली को जिला एवं सेशन न्यायाधीश ईदुद्दीन एवं जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
       रैली की अगुवाई जिला निर्वाचन अधिकारी कुंज बिहारी गुप्ता ने मोटरसाईकिल चलाकर की। रैली में तैयब हिरो, बांसवाड़ा सिन्टेक्स, स्वयं सेवी संगठन, स्काउट-गाइड्स, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सदस्यों ने मोटरसाईकिलें एवं शहर के ऑटोरिक्शा चालकों ने मतदाता जागरूकता के संदेश लगे पोस्टर्स लगे वाहन कतारबद्ध चलाएं। रैली के दौरान रथों द्वारा गीतों द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
       रैली शुभारंभ अवसर पर स्वीप के चैरमेन रामनाथ चाहिल, जिला नोडल अधिकारी मोहकम सिंह, अशोकसेन, सुरेश जैन, सर्वशिक्षा अभियान के हरिशंकर मारू, साधना जैन, जीवीटी के एचके तोमर, स्वीप कलाकार दल के सतीश आचार्य, जयसिंह दायमा, दीपिका दीक्षित, कल्पना मेहता, घनश्याम जोशी, डॉ. निशा सेहरावत, नरेन्द्र पंडित, अर्पित जैन, रजाउल्ला खां आदि मौजूद थे। यह रैली शताब्दी सर्कल से मोहन कॉलोनी, हाऊसिंग बोर्ड चौराहा से हाऊसिंग बोर्ड होते हुए प्रताप सर्कल, साजन-सजनी वाटिका के पास से रातीतलाई, बीवीबी स्कूल, कॉलेज रोड़ से कस्टम चौराहा होकर गांधी मूर्ति होते हुए कलेक्ट्री चौराहा से रोड़वेज बस स्टेंड के बाद शताब्दी सर्कल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।
 बांसवाड़ा शहर के प्रमुख चौराहों को गुरुवार को रंगोली से सजाया जाएगा
      बांसवाड़ा मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विविध कार्यक्रमों का आयोजन के तहत गुरुवार को बांसवाड़ा शहर के प्रमुख चौराहों को रंगोली से सजाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कुंज बिहारी गुप्ता ने बताया कि रेनबो सप्ताह का आयोजन के तहत 10 अप्रेल गुरुवार को सहयोगी एजेंसी लियो महाविद्यालय द्वारा रंगोली लोकतंत्र की आयोजित होगी। मोहन कॉलोनी चौराहा, गांधी मुर्ति चौराहा, हॉस्पिटल चौराहा, जवाहर पुल, हाऊसिंग बोर्ड चौराहा पर मतदाता जागरूकता के संबंध में रंगोली बनाई जाएगी।

---000---

फोटो 01 ः शहर के शताब्दी सर्कल पर बुधवार को जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम एवं शताब्दी वेलफेयर सोसायटी क संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चलो चले वोट डाले वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि।

फोटो 02 ः  वाहन रैली की अगुवाई करते जिला निर्वाचन अधिकारी कुंज बिहारी गुप्ता।

SVEEP BANSWARA NEWS CUTTING

Monday, April 07, 2014

घाटोल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

घाटोल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
मौखिक प्रश्नोत्तरी में विजेताओं को बांटे पुरस्कार
          बांसवाड़ा। स्वीप योजनान्तर्गत जिले मे मतदाताओ को मतदान करने के पैगाम देने हेतु चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को भारत-सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की डूंगरपुर इकाई, ग्रामीण विकास ट्रस्ट, जिला निर्वाचन विभाग, पंचायत समिति घाटोल के तत्वावधान मे रा.उ.मा.वि.घाटोल के सभागार मे जन चेतना कार्यक्रम एवं मौखिक प्रश्नोत्तर की प्रतियोगिता व फोटो प्रदर्शनी का आयोजन उपखण्ड अधिकारी घाटोल जगदीशचन्द्र हेडा के मुख्य अतिथि, विकास अधिकारी हेमन्त जौशी की अध्यक्षता एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी मोहकम सिंह के विशिष्ट अतिथि मे आयोजित किया गया। 
          जानकारी देते हुये क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डूंगरपुर एस.एल.सालवी ने बताया की उक्त अवसर पर उपस्थितजनो के बिच एक मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे सही जवाब देते वाले प्रतिभागियो को क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय डूंगरपुर द्वारा उपखण्ड अधिकारी हेडा ने पुरस्कार प्रदान किये।

Sunday, April 06, 2014

ग्रामीण महिलाओ ने रैली के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का सन्देश

ग्रामीण महिलाओ ने रैली के माध्यम  से दिया मतदाता जागरूकता का सन्देश
       बांसवाडा स्वीप योजनन्तर्गत जिले के कुशलगढ ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार पर ग्रामीण विकास ट्रस्ट, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के डूंगरपुर इकाई द्वारा, जिला निर्वाचन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में शनिवार को कुशलगढ मे  मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
       रैली को ग्रामीण विकास ट्रस्ट कार्यालय से तहसीलदार मुलचन्द्र मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली कुशलगढ कस्बे कि प्रमुख गलियों से हाथ में मतदाता जागरूकता के संदेश लिखी तख्तीयां, बैनर लिए काका-काकी रों कैणों हैं- वोट जरूर देवों हैं जैसे नारे कि जयघोष के साथ गुजरती हुईं मतदान करने का संदेश देती हैं। नगर पालिका कुशलगढ के टाउनहॉल में पहूंच कर एक आम सभा में परिवर्तित हो गईं।
       रैली को सम्बोधित करते हुये तहसीलदार मूलचन्द्र मीणा ने महिलाओ से संकल्प दिलाते हुए अपना अमूल्य वोट देने की अपील की ।
       क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डूंगरपुर बांसवाडा एस.एल. सालवी ने बताया कि रैली के बाद जिला स्वीप नोडल अधिकारी मोहकमसिंह के मुख्य अतिथि, विकास अधिकारी जगदीश सेठीया की अध्यक्षता, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास लीला पडीयार, ग्रामीण विकास ट्रस्ट के जिला प्रबंधक एच.के. तोमर, अशोक सैन के विशिष्ट अतिथि में मतदाता जागरूकता महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
       मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए जिला स्वीप नोडल अधिकारी मोहकम सिंह ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं से कहा कि वे देश के होेने वाले 17 अप्रेल को लोकसभा चुनाव के महापर्व में अपना मतदान अवश्य रूप से कर लोकतंत्र को सुदृढ़ बनावें।
       अध्यक्षता करते हुए विकास अधिकारी जगदीश सेठीया ने कहॉ कि मतदान करना हमारा अधिकार ही नही अपितु हमारा कर्तव्य है इसलिए लोकतंत्र की मजबूती हेतु जागरूक होकर मतदान करे ।
       विशिष्ठ अतिथि उप निदेशक लीला पडियार ने उपस्थित अॅागनवाडी कार्यकर्ताओ से पुरजोर आव्हान करने हुऍ कहॉ कि अपने अपने क्षेत्र मे रहने वाले हर एक मतदाताओ को मतदान दिवस पर मतदान बूथ पर ले जाकर अवश्य रूप से मतदान करवाकर अपनी अहम भूमिका निभाऍ ।
       इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय डॅूगरपुर द्वारा उपस्थित महिलाओ के बीच मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मतदाता जागरूकता से संबंधित छोटे छोटे सवाल पूछे गये तथा सही जवाब देने वाले 9 प्रतिभागी विजेता महिलाओ का क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय डॅॅूगरपुर द्वारा अतिथियो ने पुरूस्कार प्रदान किये गये । इस अवसर पर कुशलगढ के सहायक स्वीप प्रभारी रतनसिंह चौहान, ग्रामीण विकास ट्रस्ट के तैयब खान, अनिल जैन,नरेन्द्र नागर, नितिन जोशी सहित कई गणमान्य लोक उपस्थित थे ।
       सज्जनगढ मे हुए स्वीप के  कार्यक्रम
       स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर मे मतदाताओ को मतदान करने हेतु चलाऍ जा रहे जनचेतना कार्यक्रम के तहत आज सज्जनगढ महिला एवं बाल विकास, क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय भारत सरकार डॅूगरपुर,     ग्रामीण विकास ट्रस्ट, एव जिला निर्वाचन विभाग के सहयोग से मतदाता जागरूकता जनचेतना कार्यक्रम, संगोष्ठी, प्रतियोगिता का आयेाजन तहसीलदार परमानन्द मीणा के मुख्य अतिथि व विकास अधिकारी शफकतुल्ला खॉ की अध्यक्षता एवं उप निदेशक महिला एवं बाल विकास की उप निदेशक लीला पडियार के विशिष्ठ अतिथि मे आयेोजित किया गया ।
       क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डॅूगरपुर एस0एल0 सालवी ने बताया कि मतदाताओ को शतप्रतिशत मतदान करने हेतु पे्ररित करने के उद्वेश्य से विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से जानकारी प्रदान की जा रही है ।
       क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय डूंगरपुर द्वारा मौखिक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयेाजित की गई तथा सही जवाब देने वाले विजेताओ को क्षेत्र प्रचार की ओर से पुरूस्कार प्रदान किये गये ।
       इस अवसर पर सतीश आचार्य के निर्देशन मे कुशलगढ़ व सज्जनगढ़ में कला जत्था के कलाकारो ने गीतो के माध्यम से मतदाताओ को मतदान करने का सन्देश दिया ।
---000---


 स्वीप के कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि तथा कार्यक्रम में मौजुद ग्रामीणजन।