मतदाता अपना मतदान केन्द्र देखें

Tuesday, April 23, 2019

बांसवाड़ावासियों से एक विनम्र निवेदन



!! देश का महात्यौहार !!

जैसा कि आप सभी जानते हैं लोक सभा आम चुनाव के तहत मतदान दिवस 29 अप्रेल, 2019 को हर पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर एक मतदाता का मत बेहद जरूरी है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसी मंशा से जिले में 24 अप्रेल, 2019 को सुबह 10 से 11 बजे तक ‘शपथ महाअभियान’ का आयोजन रखा है। 

आपसे भी निवेदन है कि अपने गांव या शहर में आयोजित होने वाली शपथ में आप भी भागीदार बनें, शपथ लें और 29 अप्रेल, 2019 को मतदान केन्द्र पर पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग करें। सामूहिक शपथ के आकर्षक फोटो को आप  #VoteKaroBanswara #Gotiyo या #ShapathMahaAbhiyan  लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट अवश्य करें और जागरूक मतदाता का प्रमाण दें। 

निवेदक
जिला निर्वाचन कार्यालय 
व स्वीप प्रकोष्ठ बांसवाड़ा