मतदाता अपना मतदान केन्द्र देखें

Saturday, April 06, 2019

चुनाव गतिविधियों का कलेण्डर जारी


बांसवाड़ा/ लोकसभा आमचुनाव-2019 की चुनावी गतिविधियों को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग द्वारा चुनावी गतिविधियों का कलेण्डर जारी कर दिया गया है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आशीष गुप्ता द्वारा जारी कलेण्डर में 10 अप्रेल को मतदान दल गठन प्रकोष्ठ द्वारा मतदान केन्द्रों पर माइक्रों आबजर्वर एवं मतदान स्वयं सेवकों का प्रबंधन, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित सहायक रिटर्निग अधिकारी द्वारा क्रिटीकल मतदान केन्द्रों का चिन्हीकरण, ईवीएम प्रकोष्ठ द्वारा ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण, ईडीसी प्रकोष्ठ द्वारा शेष मतदान कर्मियों से हस्ताक्षरित फार्म 12 उनके नियन्त्रण अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त करने, अधिग्रहित सरकारी वाहनों के ड्राइवरों आदि से हस्ताक्षरित एवं भरे हुए फार्म 12 प्रभारी अधिकारी यातायात प्रकोष्ठ के माध्यम से उनकी चुनाव ड्यूटी के आदेश की प्रति के साथ प्राप्त करना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा ईडीसी प्रकोष्ठ द्वारा पुलिस कर्मियों एवं होमगार्ड से हस्ताक्षरित एवं भरे हुए फार्म 12 पुलिस अधीक्ष्क के माध्यम से उनकी चुनाव ड्युटी के आदेश की प्रति के साथ ड्युुटी के आदेश की प्रति के साथ प्राप्त करन के कार्य सम्पन्न किए जाएंगे। 

इसी तरह 10 अप्रेल को ही प्रिटिंग हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति, प्रेस पर रात-दिन कार्य करने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी के लिए स्टाफ की नियुक्ति,  निरन्तर अद्यतन अवधी के अन्तर्गत नवीन जुडे हुए मतदाताओं को ईपीक वितरण करने, रूट चार्ट चिन्हीकरण, सीपीएफ कार्मिक एवं पुलिस के लिए परिवहन, आगमन एव ठहरने की व्यवस्था, सभी मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम आधारभूत सुविधाएं एवं आदर्श मतदान केन्द्र तथा पिंक मतदान केन्द्र को प्राथमिकता से तैयार करने, सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट की  नियुक्ति के कार्य सम्पन्न किए जाएंगे।


निर्धारित कलेण्डर के अनुसार प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा 22 अप्रेल से पूर्व मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण, 28 अप्रेल को तृतीय प्रशिक्षण, 22 अप्रेल से पूर्व माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण, 25 अप्रेल से पूर्व बीएलओ स्टाफ प्रशिक्षण, विडियों, कैमरा, वैब कास्टिंग सुपरवाईजर प्रशिक्षण, व्यय अनुवीक्षण दल प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह 20 मई से पूर्व मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण, 25 अप्रेल को आवक-जावक केन्द्र पर प्रतिनियक्त स्टाफ का प्रशिक्षण होंगे। 15 अप्रेल से पूर्व सुविधा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त स्टाफ का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। 30 अप्रेल को प्रशिक्षण एवं व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ द्वारा लेखों का प्रस्तुतीकरण के संबंध में राजनैतिक दलों का प्रशिक्षण होगा।

चुनावी गतिविधियों के तहत ईवीएम प्रकोष्ठ द्वारा 12 अप्रेल को ईवीएम एवं वीवीपेट की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य सम्पन्न किया जाएगा। इसी तरह 9 अप्रेल को सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा ईटीपीबीएस पर ईआरओ द्वारा सर्विस वोटर लिस्ट को अपलोड करने, ईटीपीबीएस के लिए आरओ द्वारा कम्प्यूटर सिस्टम एवं क्युआर कोड स्केनर की व्यवस्था, 13 अप्रेल को सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा आरओ द्वारा पोस्टल बैलेट को भेजने की तैयारी, आरओ द्वारा फार्म 13ए,बी,सी,डी के साथ पोस्टल बैलेट भेजने, 15 अप्रेल को मतगणना प्रारम्भ होने से पूर्व ईटीपीबीएस के साथ पोस्टल बैलेट के वितरण की व्यवस्था हेतु पोस्टल अधिकारियों के साथ बैठक के कार्य सम्पन्न किए जाएंगे। 28 अप्रेल को ईडीसी प्रकोष्ठ द्वारा शेष रहे मतदान कर्मियों को सुविधा केन्द्र में डाक मतपत्रों से मतदान करवाने, 14 अप्रेल को उम्मीदवारों की सूचना प्राप्त होने के पश्चात पोस्टल बैलेट पेपर एवं बैलेट पेपर की सटीक प्रिटिंग समय पर सुनिश्चित करने, 9 अप्रेल को निरन्तर अद्यतन के दौरान प्राप्त सभी फार्मस का निस्तारण, ईआरओ नेट पर परिशिष्ट पिं्रटिंग क प्रावधान, 13 अप्रेल को सभी राजनैतिक दलों को मतदाता सूचियों की प्रतियां उपलब्ध कराने, 11 अप्रेल को वर्णमाला अनुसार सुचियों को तैयार करने, 20 अप्रेल को मतदाता गाईड को तैयार करने, 11 अप्रेल को फोटो वोटर स्लिप तैयार करने, ब्रैल फोटो वोटर स्लिप को तैयार करने, 15 अप्रेल को मतदाता सूचियों की मार्क कॉपी तैयार करने एवं राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों को सूचियों की प्रतियां प्रदान करने तथा 26 अप्रेल को मतदान दलों के उपयोग के लिए मतदाता सूचियों की मार्क कॉपी तैयार करने के कार्य पूर्ण किए जाएंगे।

निर्धारित कलेण्डर के अनुसार 13 अप्रेल को विज्ञापन स्थल आवंटन के लिए उम्मीदवारों के साथ बैठक, 11 अप्रेल को मतदान कर्मियों का द्विती रेण्डमाईजेशन, 14 से 22 अप्रेल तक ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन एवं ईवीएम तैयार करने तथा चालू करने, 13 अप्रेल को पीओएल, वाहन आदि की व्यवस्था, 27 अप्रेल को मतदान कर्मियों के तृतीय रेण्डमाईजेशन, 20 अप्रेल को मतदान दिवस एवं मतदान समाप्ति के पहले 48 घंटो में ड्राई डे दिवस की घोषणा, मतगणना दिवस पर ड्राई डे दिवस की घोषणा, 20 अप्रेल को मतदान दिवस एवं मतगणना दिवस पर मीडिया कर्मियों को ऑथरिटी पत्र जारी करने के कार्य पूर्ण किए जाएंगे। 

मतदान दिवस पर 29 अप्रेल को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मॉक पोल करवाने की पुष्टि भेजने, निर्धारित समय पर चुनाव प्रारम्भ की सूचना ईसीआई को भेजने, निर्धारित प्रारूप में मतदान दिवस पर 1 बजे व 7 बजे एवं मतदान के अगले दिन सुबह 7 बजे विस्तृत वैधानिक रिपोर्ट ईसीआई को भेजने के कार्य सम्पन्न किए जाएंगे। इसी तरह 25 अप्रेल को ईसीआई द्वारा प्रेषित 17सी, 17ए, पीओ डायरी आदि की मानदण्ड अनुसार जांच कर प्रेषित करने, 29 अप्रेल को आरओ एवं पर्यवेक्षक द्वारा 17ए, 17सी, 14ए आदि की जांच के बारे में आरओ द्वारा उम्मीदवारों को सूचित करने के कार्य सम्पन्न किए जाएंगे। 

निर्धारित कलेण्डर के अनुसार 15 अप्रेल तक सेवायोजित मतदाताओं को इलेक्ट्रोनिकली डाक मतपत्र प्रेषित करने, फार्म 12 में आवेदन, डाक मतपत्र तैयार करने, 20 अप्रेल तक पुलिस कार्मिकों व होमगार्डस का चुनाव ड्यूटी बाबत ब्रिफींग, प्रशिक्षण, सुविधा केन्द्र पर डाक मतपत्र से मतदान कराना, 28 अप्रेल को मतदान दलों की रवानगी के कार्य पूर्ण किए जाएंगे।
------------