स्वीप में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी होंगे पुरस्कृत
निर्वाचन विभाग करेगा पुरस्कृत
बांसवाडा,24 मार्च/विधानसभा
चुनाव की ही तर्ज पर अबकि बार लोकसभा आम चुनाव में भी स्वीप कार्यक्रम के जरिए श्रेष्ठ
प्रदर्शन करने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों को नकद पुरस्कार देकर निर्वाचन विभाग सम्मानित
करेगा।
इस बारे
में जिला निर्वाचन अधिकारी कुंजबिहारी गुप्ता ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन द्वारा
जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2014 में स्वीप योजना के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने
वाले तीन सर्वश्रेष्ठ जिलों, श्रेष्ठ प्रदर्शन
वाले तीन जिलों को विशेष पुरस्कार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण
अधिकारियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है।
नकद पुरस्कार
योजना के अन्तर्गत तीन सर्वश्रेष्ठ जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय स्वीप
कमेटी तथा स्वीप नोडल अधिकारियों के अतिरित श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तीन जिलों को विशेष
पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी को 51 हजार रुपए, उप जिला निर्वाचन अधिकारी को 31 हजार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय स्वीप समिति एवं स्वीप नोडल अधिकारी
को भी 31
हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित
किया जाएगा। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार में जिला निर्वाचन अधिकारी को 41 हजार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी को 21 हजार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय स्वीप समिति एवं स्वीप नोडल अधिकारी
को भी 21
हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
तृतीय पुरस्कार के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी को 31 हजार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी को 11 हजार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष एवं स्वीप नोडल ऑफीसर
को 11
हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विशेष
पुरस्कार के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दो जिलों को (दो अलग-अलग श्रेणियों में विशेष
पुरस्कार से) सम्मानित किया जा सकेगा। यह पुरस्कार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उन दो
जिलों को दिए जाएंगे। प्रथम श्रेणी में जिन्होंने गत लोकसभा चुनाव-2009 की तुलना में जिले में महिला मतदाताओं का
टर्न आउट बढ़ाने में श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया है। प्रथम श्रेणी के विशेष पुरस्कार के
लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को 21 हजार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय स्वीप समिति एवं स्वीप नोडल अधिकारी को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय
श्रेणी में स्वीप कार्यक्रम में नवाचार के कारण उत्साहवद्र्धक परिणाम प्राप्ति पर जिला
निर्वाचन अधिकारी को 21 हजार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय स्वीप समिति एवं स्वीप नोडल अधिकारी को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने
बताया कि इसी तरह सहायक रिटर्निंग अधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को
भी श्रेष्ठ कार्य करने पर 11 हजार रुपए का
नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
जिला
निर्वाचन अधिकारी कंजबिहारी गुप्ता ने बांसवाडा जिले के स्वीप प्रकोष्ठ अधिकारियों
को निर्देश दिए हैं कि वे इस प्रकार मतदाता जागरुकता की धूम मचाएं कि बांसवाडा जिला
अव्वल रहे।
---000---