मतदाता अपना मतदान केन्द्र देखें

Monday, March 24, 2014

प्रजातंत्र को मजबूत करने हेतु मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें -गुप्ता

प्रजातंत्र को मजबूत करने हेतु मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें -गुप्ता
मतदाता जागरूकता अभियान पर निर्मित सीडी का किया विमोचन,
सोशल मीडिया पर भी जागरूकता के लिए करे प्रयास
       बांसवाड़ा, 24 मार्च/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कुंजबिहारी गुप्ता ने जिलेवासियों का आह्वान किया है कि वे प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए लोकसभा आम चुनाव में आगामी 17 अप्रेल,2014 को अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें और इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करें।
       यह आह्वान सोमवार को स्थानीय सूचना केन्द्र में वाचनालय में स्वीप योजनान्तर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान के लिए तैयार की गई लोक भाषा में मतदान अधिक से अधिक करने एवं अपने मत के अधिकार हेतु युवा एवं महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार हेतु सीडी के विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने किया।
       इस अवसर पर स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनाथ चाहिल, जिला समन्वयक मोहकमसिंह ,जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी श्रीमती कल्पना डिडोंर सहित लोक कलाकार उपस्थित थे।
       जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि चुनाव आयोग ने इस बार विशेष रूप से स्वीप प्रकोष्ठ के माध्यम से मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार सहित विभिन्न सहभागिता के माध्यम से अभिनव प्रयास किया है और इसके परिणाम गत विधानसभा चुनाव के मतदान में दिखे और बांसवाड़ा जिला राज्य में चौथे पायदान पर तथा जनजाति अंचल में मतदान के प्रतिशत में अव्वल रहा और आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसी प्रयासों के साथ आशातीत सफलता अर्जित होगी।
       सोशल मीडिया पर करें अभिनव प्रयास
       जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने स्वीप के माध्यम मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अब सोशल मीडिया का उपयोग करना होगा, क्योंकि आज का युवा सोशल मीडिया से काफी जुड़ा हुआ और हमें इस जुडाव से उन्हें अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने इस मौके पर अन्य जिलों से आएं सोशल मीडिया पर स्वीप की गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि हमें भी इस मामले में सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग करते हुए युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में अहम भागीदारी निभानी होगी।
       लोकभाषा में तैयार सीडी बनेगी आम लोगों की जुबान
       जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता सहित अन्य अतिथियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्मित की गई सीडी का विमोचन करने के बाद कहा कि लोकभाषा के माध्यम से तैयार कार्यक्रम, लोकगीत,नुकक्ड नाटक, स्लोग्न के माध्यम से मतदाताओं को मतदान की प्रेरणा का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा तैयार की गई सीडी के गीत आम लोगों की जुबान बनेगी और उन्हें मतदान केन्द्र तक जाने एवं मतदान करने के बारे में जागरूक करने में सहायक सिद्ध होगी।
       सीडी की गीतों का कलाकारों ने किया प्रस्तुतीकरण
       ’’’वाह भगतजी वाह’’’ नामक सीडी जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) कुंजबिहारी गुप्ता के निर्देशन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी अधिकारी रामनाथ चाहिल तथा स्वीप के जिला नोडल अधिकारी  मोहकमसिंह के सहयोग से लोकभाषा में निर्मित गीतों को स्वर जयसिंह दायमा, धनश्याम जोशी, अनिल मेनारिया, राकेश भट्ट, सुरेश उपाध्याय, मुकेश शर्मा, भानु, दीपिक दीक्षित ,कल्पना मेहता, निशा सहरावत, रंजीता व्यास, वंदना त्रिवेदी, रीना शर्मा, गायत्री चौहान, ललित मेनारिया, अंजलि, चांदनी, जानी ने दिए वहीं संगीत रितेश पंवार एवं कन्हैलाल राव, गीत एवं परिकल्पना  सतीश आचार्य द्वारा प्रस्तुत की गई है। इस अवसर पर इन लोक कलाकारों ने जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अतिथियों को सीडी में संकलित गीतों की प्रस्तुती दी तो जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन कलाकारों के कौशल की मुक्तकंठ से प्रंशसा की।
       आकाशवाणी से भी गुंजेगी मतदान की अपील
       जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि स्वीप के अंतर्गत तैयार किए गए लोकभाषा में गीत एवं मतदान की अपील का कार्यक्रम का स्थानीय आकाशवाणी केन्द्र से प्रसारित हो रहा है।

---000---