लोकतन्त्र की मजबूती के लिए युवा आगे आए -उप निर्वाचन अधिकारी नारायणसिंह
एक दिवसीय मतदाता जागरुकता युवा सम्मेलन सम्पन्न
युवाओ को दिलाई प्रतिज्ञा
बांसवाडा,24 मार्च /उप निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह नें कहा कि स्वच्छ, स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया लोकतन्त्र की रीढ़ है जिसमें प्रत्येक
पंजीकृत मतदाता का मतदान केन्द्र पर पहुचंकर मतदान करना आवश्यक है।
वे सोमवार को नेहरुयुवा केन्द्र में आयोजित एक दिवसीय
मतदाता जागरुकता युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने
कहा जिस प्रकार से विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं ने जो उत्साह के साथ जो सक्रिय भागीदारी
निभायी थी, उसी प्रकार से
लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर मजबूत
लोकतन्त्र बनाना है। उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं को फिर से जुड़कर कर कार्य करते हुए
मतदान प्रतिशत को पूर्व से भी अधिक बढ़ाना है।
समारोह
की अध्यक्षता करते हुए स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी रामनाथ चाहिल ने युवाओं को आह्वान
किया कि वे अपने अपने क्षेत्र की जनता का जागरुक करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित
करे।
उन्होंने
कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना ही पर्याप्त नही है। नये मतदाताओं को उत्साह के साथ मतदान करना होगा
और अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे।
समारोह के विशिष्ठ अतिथि एवं स्वीप प्रकोष्ठ
के सहायक प्रभारी मोहकमसिंह ने युवाओं से कहा कि वे लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी
मुख्य भूमिका का निर्वहन करे और शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगो का जागरुक करने में आगे आएं।
प्रारंभ
में नेहरु युवा केन्द्र के समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने अतिथियों को स्वागत किया और
बताया कि गत विघानसभा चुनाव के दौरान युवाओं की जो भूमिका थी, उससे भी बेहत्तर भूमिका का निर्वहन किया जाएगा
और मतदान का ग्राफ शत प्रतिशत करने में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
प्रांरभ में लोक कलाकार शिवनाथ रावल ने चेतना गीत
प्रस्तुत कर मतदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया। वही समारोह में रमेश यादव, प्रकाश चरपोटा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त
किये। समारोह का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार
बृजमोहन तूफान ने किया व आभार की रस्म सुभाष खराडी ने अदा की।
मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई
समारोह
में उप निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी युवाओं
को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई और युवाओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भी प्रतिज्ञा
दिलवाते हुए मतदान का प्रतिशत को ओर अधिक बढाए के लिए लोगो को प्रेरित करे।
---000---