मतदान के लिए फागुनी अंदाज में कर रहा मनुहार
बांसवाड़ा/ लोकतंत्र के त्यौहार अर्थात् लोकसभा आम चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की पहल पर तैयार किए गए कार्टून करेक्टर ‘गोटियो’ ने जिले में 29 अप्रेल को बांसवाड़ा संसदीय सीट के लिए होने वाले मतदान के लिए फागुनी अंदाज में मनुहार की है। शहर के कार्टूनिस्ट आशीष शर्मा द्वारा बनाए गए इस कार्टून में ‘गोटियो’ ने मतदाताओं को मतदान के लिए पहुंचने और लोकतंत्र के त्यौहार के प्रति श्रद्धा अभिव्यक्ति करने की अपील की है।
