मतदाता अपना मतदान केन्द्र देखें

Thursday, March 28, 2019

‘गोटियो’ ने दी होली की शुभकामनाएं

वोट करो बांसवाड़ा की अपील भी की
बांसवाड़ा, 19 मार्च/ लोकसभा आम चुनाव 2019 के तहत बांसवाड़ा जिले में मतदाता जागरूकता के लिए तैयार किए गए कार्टून करेक्टर ‘गोटियो’ ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है और इसके माध्यम से मतदान करने की अपील भी जारी की है। फागुनी रंगों से रंगे ‘गोटियो’ ने जिलेवासियों को लोकसभा आम चुनाव के तहत ‘वोट करो बांसवाड़ा की इबारत के साथ मतदान करने की अपील भी की है। इस कार्टून करेक्टर का निर्माण जिला निर्वाचन कार्यालय के आग्रह पर शहर के कार्टूनिस्ट आशीष शर्मा ने किया है।