विधानसभा आम चुनाव 2018
बांसवाड़ा जिले की मतदाता सूची में 12 लाख 26 हजार से अधिक मतदाता
बांसवाड़ा---- मतदाता सूचियों के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत जारी की गई मतदाता सूची के तहत जिले में 12 लाख 26 हजार 441 मतदाता पंजीकृत है। आगामी विधानसभा चुनाव में यह मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करंेगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) भगवती प्रसाद ने बताया कि बांसवाड़ा जिले में 21 लाख 14 हजार 625 जनसंख्या है। जिसमें से 12 लाख 41 हजार 172 व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष से अधिक है। इनमें से 12 लाख 26 हजार 441 मतदाता पहचान पत्र के लिए पंजीकृत है। जिले में पंजीकृत मतदाताओं में से 98.81 प्रतिशत का मतदाता पहचान पत्र बन चुकें हैं।
उन्हांेने बताया कि 1 जनवरी 2018 की प्रस्तावित जनसंख्या के अनुसार 1000 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 976 महिलाएं हैं जबकि वर्तमान में जारी मतदाता सूची अनुसार जिले में 1000 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 985 महिला मतदाता पंजीकृत हुए है, जो कि इस मतदाता सूची का सुखद पहलू हैं।
1369 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान:
प्रसाद ने बताया कि आगामी विधानसभा आम चुनाव 2018 के लिए जिले में 1 हजार 369 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। घाटोल विधानसभा क्षेत्र में 292, गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में 299, बांसवाड़ा में 247, बागीदौरा में 283 एवं कुशलगढ़ में 248 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता:
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में 6 लाख 17 हजार 884 पुरुष मतदाता एवं 6 लाख 8 हजार 557 महिला मतदाता सहित कुल 12 लाख 26 हजार 441 मतदाता पंजीकृत है। जिले की गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता पंजीकृत हैं। गढ़ी में 1 लाख 31 हजार 892 पुरुष एवं 1 लाख 29 हजार 196 महिला मतदाता सहित कुल 2 लाख 61 हजार 88 मतदाता पंजीकृत हुए है। घाटोल विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 27 हजार 325 पुरुष व 1 लाख 27 हजार 155 महिलाओं सहित कुल 2 लाख 54 हजार 480 मतदाता, बांसवाड़ा में 1 लाख 24 हजार 773 पुरुष व 1 लाख 23 हजार 801 महिला सहित कुल 2 लाख 48 हजार 574 मतदाता पंजीकृत है। इसी प्रकार बागीदौरा में 1 लाख 18 हजार 984 पुरुष व 1 लाख 15 हजार 898 महिला सहित कुल 2 लाख 34 हजार 882 एवं कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 14 हजार 910 पुरुष व 1 लाख 12 हजार 507 महिला सहित कुल 2 लाख 27 हजार 417 मतदाता पंजीकृत है।



