रेन्बो वीक के
तहत शनिवार को ‘उजियारा लोकतंत्र
का’ केंडल मार्च
का हुआ आयोजन
बांसवाडा। मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन
के स्वीप कार्यक्रम एवं सहयोगी एजेंसी अंकूर स्कूल द्वारा रेनबो वीक के तहत ‘उजियारा लोकतंत्र
का’ कैंडल मार्च
निकाली गई। यह कैंडल मार्च आजाद चौक से लेकर पीपली चौक होते हुए गाध्ीं मुर्ति तक निकाली
गई।
इस अवसर पर आज़ाद चौक पर रंगोली बनाई गई, जिसे मोमबत्तियों
से सजाया गया। जागरूकता रथ ने भी मतदाता जागरूकता के गीतों द्वारा लोगों को आकर्षित
किया। चौराहे पर प्रोजेक्टर स्क्रीन पर मतदाता जागरूकता के संदेश देने वाले गीत बताए
गए।
इस अवसर पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप कार्यक्रम
के जिला प्रभारी रामनाथ चाहिल, स्वीप के सहायक प्रभारी मोहकम सिंह, ग्रामीण विकास
ट्रस्ट के एचके तोमर, लोक कलाकार सतीश
आचार्य, जयसिंह दायमा, दीपिका दीक्षित, कल्पना मेहता, निशा सेहरावत, अशोक सेन, सुरेश जैन, अंकूर स्कूल के एनोश व जगमाल आदि मौजुद थे।
---000---
मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई उजियारा लोकतंत्र के कैंडल मार्च के दृश्य।

