जनतंत्र
जागरूकता एक्सप्रेस गांव गांव में मतदाताओं को कर रही है जागरूक
घोड़ी
तेजपुर व दानपुर में जनचेतना कार्यक्रम आयोजित
बांसवाडा। स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत भारत सरकार के सूचना एंव
प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय भारत सरकार की जनतंत्र जागरूकता एक्सप्रेस
गांव गांव ढाणी ढाणी में रहने वाले मतदाताओं को मतदान करने का पैगाम पहुंचा रही है।
बुधवार को बांसवाडा जिले की छोटीसरवन पंचायत समिति के दानपुर
एंव घोडीतेजपुर पंहुचकर स्वीप की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को आगामी
17 अप्रेल को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान
करने हेतु जागरूक किया गया ।
बुधवार को घोडीतेजपुर में नार्बाड
के जिला प्रबंधक राजेन्द्रसिंह के मुख्य आतिथ्य में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु महिला
मतदाता जनचेतना सम्मेलन एंव मोखिक प्रश्नों की प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद से
बोलते हुए सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को पुरजोर आव्हान किया कि वे मजबूत लोकतंत्र के
लिए शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र का मान बढावें। उन्होंने कहा जिला निर्वाचन बांसवाड़ा के स्वीप कार्यक्रम
के तहत गांव गांव में मतदाता को जागरूक करने हेतु कला जत्था के माध्यम से प्रचार प्रसार
किया जा रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए मतदान अनिवार्य रुप से करे।
इस मौकेे पर स्वीप कार्यक्रम में
जुडे कला जत्था के प्रभारी सतीश आचार्य के निर्देशन में श्रीमती कल्पना मेहता, श्रीमती दीपिका,दिक्षित जयिंसंह द्वारा “म्हारो निर्वाचन विभाग रो कैणो है - वोट जरूर देनो है” गीत के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को मतदान करने का संदेश संप्रेशित
किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डूंगरपुर
ने बताया कि महिला जनचेतना सम्मेलन के बाद उपस्थित ग्रामीण महिलाओं में मतदान जागरूकता
पर एक मौखिक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मतदान करने एंव ईवीएम के प्रयोग
के बारे में सवाल पूछे गये जिसमें सही जवाब देने वाली आठ महिला विजेताओं को क्षेत्रीय
प्रचार कार्यालय डूंगरपुर द्वारा अतिथियों ने पुरूस्कार प्रदान कियें।
उल्लेखनीय है
कि उक्त अवसर पर एक फोटो प्रर्दशनी भी लगाई गई जिसे ग्रामीण महिलाओं ने बडी उत्साह
के साथ देखा । इस अवसर पर जीवीटी के प्रबंधक उदयलाल गुर्जर, सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सतीश
आचार्य ने किया।
इसी के साथ ही ग्राम पंचायत दानपुर
के सभा भवन में निर्वाचन कार्यालय के निर्देशन में तैयार की गई विडीयो फिल्म का प्रदर्शन
कर उपस्थित ग्रामीण जनों को 17 अप्रेल को होने वाले लोकसभा चुनाव
में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई इस अवसर पर कनिष्ठ लिपिक धनजी यादव और कम्प्यूटर
ऑपरेटर प्रदीप भास्कर सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित थे।
---000---
फोटो केप्शन -ग्राम पंचायत घोडी तेजपुर में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में सम्बोधित
करते हुए अतिथिगण व उपस्थित महिलाओं का समूह।
