मतदाता जागरूकता के लिए ‘महिलाएं बढ़ेगी, वोट करेंगी’ महिला मार्च निकाली
बांसवाड़ा। मतदाता
जागरूता के तहत जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप एवं सहयोगी एजेंसी महिला एवं बाल विकास
विभाग तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को ‘महिलाएं बढ़ेगी, वोट करेंगी’ महिला मार्च
निकाला गया। रैली का नेतृत्व श्रीमती संगीता गुप्ता ने किया।
जिला निर्वाचन
अधिकारी कुंज बिहारी गुप्ता की मौजुदगी में रैली को हरी झंडी 95 वर्षीय बुर्जग
महिला बहोती देवी ने बताकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी
एवं स्वीप कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामनाथ चाहिल, स्वीप के सहायक प्रभारी मोहकम सिंह, आईसीडीएस उपनिदेशक
श्रीमती लीला पडियार, श्रीमती संगीता
गुप्ता, ग्रामीण विकास
एचके तोमर, राजस्थान आजीविका
मिशन के राजेश राठौड़, दिशा समिति की
ऊषा शर्मा, प्रख्यात साहित्यकार
सतीश आचार्य, जयसिंह दायमा, दीपिका दीक्षित, कल्पना मेहता, निशा सेहरावत, अशोक सेन, सुरेश जैन आदि
मौजुद थे। यह विशाल रैली गांधी मुर्ति से पीपली चौक, क्राकरी मार्केट, पाला रोड़, नई आबादी से
हॉस्पीटल चौराहा पर सम्पन्न हुई। 95 वर्षीय श्रीमती बहोती देवी ने गांधी मूर्ती से शुरु होंने
वाली रैली में काफी समय रुककर महिलाओं को हौसला बढाया और बडे उत्साह के साथ आगे आकर
महिला रैली को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया।
महिलाओं ने लिया
उत्साह से भाग
मतदाता जागरूकता
को लेकर शुक्रवार को शहर के मुख्य स्थानों पर निकली। महिला मार्च की रैली में शहर की
विभिन्न संस्थाओं एवं स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया
और अपने हाथों में मतदाता जागरूकता के नारों की लिखी तख्तियों को लेकर बड़े जोर-शोर
से एक स्वर में नारा बोलते हुए आगे बढ़ रही थी। रैली में महात्मा गांधी चिकित्सालय की
नर्सेज़ सहित विभिन्न संस्थाओं एवं आईसीडीएस, राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद बांसवाड़ा आदि
संगठनों की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
जागरूकता रथ
ने किया आकर्षित
रैली के दौरान
सबसे आगे चल रहे जागरूकता रथ ने शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए लोगों को गीतों
व स्लोगन के माध्यम से मतदान करने के लिए जागरूक किया और 17 अप्रेल को होने
वाले मतदान में अनिवार्य रूप से मतदान करने की पर भी जोर दिया।
उजियारा लोकतंत्र
का कैंडल मार्च शनि को
मतदाता जागरूता
के तहत जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप एवं सहयोगी एजेंसी अंकुर शिक्षण संस्थान द्वारा
12 अप्रेल शनिवार
को ‘उजियारा लोकतंत्र
का’ कैंडल मार्च
आजाद चौक से लेकर पीपली से लेकर गाध्ीं मुर्ति तक निकाली जाएगी।
---000---
मतदाता जागरूकता
के लिए शहर में निकाली गई ‘महिलाएं बढ़ेगी, वोट करेंगी’ महिला रैली को
जिला कलक्टर कुंजबिहारी गुप्ता की मौजुदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना करती 95 वर्षीय बहोती
देवी।
‘महिलाएं बढ़ेगी, वोट करेंगी’ महिला रैली के
विभिन्न दृश्य।
छोटी सरवन में भी निकाली जागरूकता संबंधी रैली
छोटी सरवन में भी निकाली जागरूकता संबंधी रैली
महिला
एवं बालविकास की छोटी सरवन परियोजना के दानपुर पंचायत हरिजन बस्ती से रैली का शुभारंभ
श्रीमती निर्मला मईड़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली दानपुर के पुलिस चौकी
से होती हुई मुख्य मार्गों से होकर पीएचसी दानपुर में पहुंची, जहां महिलाओं
ने 17 अप्रेल को होने
वाले चुनाव के लिए जागरूकता दर्शाई। उक्त महिलाओं ने रैली के दौरान अपने हाथों में
बैनर, नारों से लिखी
हुई तख्तियां व स्लोगन बोलते हुए दानपुर गांव के ग्रामीणों में मतदाता जागरूकता की
लहर पहुंचाई। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक रेखा दशोरा ने रैली में भाग ले रही सभी महिलाओं
का आभार व्यक्त किया और अनिवार्य रूप से सभी को मतदान करने की अपील की। इस मौके पर
महिला पर्यवेक्षक मंजुला तिवारी, सुंदरी डिंडोर, मीरा रावत, मुकेश निनामा
सहित स्कूल पूर्व शिक्षा अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजुद थी।
फोटो 4 ः दानपुर में
निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।



