मतदाताओ को मतदान
करने हेतु प्रेरित करे ः- मोहकम सिंह
बांसवाड़ा। स्वीप
योजना अन्तर्गत् जिले भर मे चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरूवार को
बांसवाड़ा जिले की तलवाडा पंचायत समिति के राउमावि
तलवाड़ा मे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय
की डूंगरपुर ईकाइ, पंचायत समिति
बांसवाड़ा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बांसवाड़ा के सयुक्त प्रयासो से मतदाता जागरूकता
कार्यक्रम एवं मौखिक प्रश्नो उत्तर प्रतियोगीता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए जिला स्वीप कार्यक्रम
के नोडल अधिकारी मोहकम सिंह ने उपस्थित ग्रामीणजनों से पुरजोर आव्हान किया कि वे 17 अप्रेल को होने वाले लोकसभा आम चुनाव मे आप स्वयं जागरूक होकर
मतदान करे साथ ही अपने आसपास मे रहने वाले हर पात्र मतदाताओ को मतदान करने हेतु प्रेरित
कर इस सबसे बड़े लोकतन्त्र मे अपनी अहम् भागीदारी निभाये। इसके साथ ही उन्होेंने मतदान
प्रक्रिया मे महिलाओ की भागीदारी बढ़ाने मे पुरजोर प्रयास करे।
कार्यक्रम क
अध्यक्षता करते हुए विकास अधिकारी डॉ. दलीपसिंह ने कहा कि लोकतन्त्र के इस महापर्व
मे अपनेअमूल्य वोट को देकर अपने अधिकार का निर्वहन करे।
कार्यक्रम में
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, डूंगरपुर - बांसवाड़ा
ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जनतन्त्र जागरूकता एक्सप्रेस जिले भर
में चलाया जा रहा जो गुरुवार को आपके तलवाड़ा मे पहुच कर विभिन्न गतिविधियो के माध्यम
से मतदाताओ को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय डूंगरपुर द्वारा उपस्थित
प्रतिभागीयो के ज्ञानवर्धन हेतु मतदाता जागरूकता पर एक मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगीता आयोजित की गई जिसमे सही जवाब देने वाले प्रतिभागीयो
को क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय द्वारा अतिथीयो ने पुरस्कार प्रदान किये। उक्त अवसर पर
मतदान संबंधी फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे दर्शको ने बड़ी रूची से देखा।
जन चेतना कार्यक्रम
मे सतीश आचार्य के निर्देशन मे कला जत्था के कलाकार श्रीमति कल्पना मेहता, श्रीमति दिपीका
दिक्षित ,जयसिंह दायमा, ललीत, घनश्याम जोशी
ने मतदाता जागरूकता पर आधारित गीतो को प्रस्तुती देकर उपस्थित प्रतिभागीयो को मतदान
करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम मे
आयुर्वेद चिकित्सक कमलकिशोर पाठक, पशु चिकित्सक डॉ. अजय गोले, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुरेखा, राउमावि तलवाड़ा
के कार्यवाहक प्राचार्य सतीश गुप्ता, भूतपूर्व अध्यापक हवसिंह कटारा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम
का कुशल संचालन सतीश आचार्य ने किया। जनचेतना कार्यक्रम मे ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगीनी, साथिनबहनों सहित
एएनएम एवं राजकिय कर्मचारीयो ने भाग लिया।
कार्यक्रम मे
ब्लॉक के स्वीप सहप्रभारी सुनील कुमार व्यास, मनोज दोषी ने सभी आगन्तुक महानुभवो का धन्यवाद ज्ञापित
किया।
---000---
फोटो केप्शन- 3 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरूवार को बांसवाड़ा जिले
की तलवाडा पंचायत समिति में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में मंचासिन ।
फोटो केप्शन- 4 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरूवार को बांसवाड़ा जिले
की तलवाडा पंचायत समिति में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुह।