शतप्रतिशत मतदान के लिये कार्मिक
आमजन को प्रेरित करे ः पालीवाल
मतदाता जागरूकता प्रश्नोतरी
प्रतियोगिता में झलका उत्साह
बांसवाडा। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओ को शतप्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक
करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बागीदौरा सभा भवन में जिला निर्वाचन बांसवाडा, पंचायत समिति बागीदौरा एवं भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय
प्रचार निदेशालय की डूंगरपुर इकाई द्वारा मतदाता जनचेतना कार्यक्रम उपखण्ड अधिकारी
मधुसुदन पालीवाल के मुख्य अतिथि, विकास अधिकारी भुपेश व्यास की अध्यक्षता, महिला एवं बाल विकास की श्रीमती नेना जैन,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी डॉ. गोयल, स्वीप प्रभारी जिला परिषद अशोक कुमार सैन के
विशिष्ठ अतिथि में आयोजित किया गया।
उपखण्ड अधिकारी मधुसुदन पालीवाल ने उपस्थित कार्मिको से आह्वान किया कि वे स्वयं
तो मतदान करे ही तथा अपने कार्यक्षेत्र, आस-पडोस में फलों-ढाणियों में
रहने वाले हर मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये
विकास अधिकारी भूपेश व्यास ने कहा कि भयमुक्त
होकर दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र मे अपना अमूल्य मत अवश्य देवें।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डॅूगरपुर-बॉसवाडा एस.एल. सालवी ने बताया कि जिला निर्वाचन
विभाग के स्वीप कमेटी द्वारा गाँव-गाँव मे मतदान करने की अलख जगाने के कला जत्था प्रभारी
सतीश आचार्य के निर्देशन में गीतों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान गीत
के माध्यम से श्रीमती कल्पना मेहता, श्रीमती दिपिका दीक्षित, जयसिंह दायमा एवं घनश्याम जोशी, ललित जोशी ने गीत के माध्यम
से संदेश दिए।
जनचेतना कार्यक्रम के बाद मतदाताअेा के ज्ञानवर्घन हेतु एक खुली मौखिक प्रश्नोतरी
प्रतियोगिता आयेाजित की गई, जिसमे सही जवाब देने वाले प्रतिभागियो को क्षेत्रीय
प्रचार कार्यालय डॅूगरपुर द्वारा अतिथियो पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर फिल्म प्रदर्शन
भी किया गया।
इसी तरह केवड़िया गांव में भी मतदाता जागरूकता पर संगोष्ठी फिल्म शो, मौखिक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने हेतु जानकारी दी गई। इस अवसर
पर सुधा पांडे, मंजू व्यास ने भी उपस्थित ग्रामीणजनों को मतदान
करने हेतु पे्ररित किया।
---000---
स्वीप के मतदाता जागरूकता
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि तथा अन्य।
