रेंबो सप्ताह
के अंतर्गत बनाई रंगोली लोकतंत्र की
बांसवाड़ा। लोकसभा आम चुनाव 2014 के लिए रैनबो सप्ताह के अन्तर्गत
गुरुवार को ‘‘ रंगोली लोकतन्त्र की‘‘ के अन्तर्गत मतदाताओं को अधिक
से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने हेतू नगर के प्रमुख चौराहो पर आर्कषक रंगोली बनाकर
मतदान जागरुकता का संदेश दिया गया । रंगोली लोकतन्त्र कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ
चित्रकार शिवशकंर वैष्णव चिकु के निर्देशन में लियो कॉलेज बॉसवाड़ा के सयोजन में स्वीप
प्रकोष्ठ के चेयरमेन रामनाथ चाहील के मार्गदर्शन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय
चन्दपोल द्वारा गॉधी मुर्ति चौराहा और नगर परिषद चौराहे पर रंगोली बनाई गयी । उसी प्रकार
मोहन कॉलोनी और कलक्टे्रट चौराहे पर टाइनि टोट्स सीनीयर सैकेण्डरी स्कूल द्वारा रंगोली
बनाई गयी। हेमु कॉलोनी चौराहा हाउसिंग बोर्ड पर आर्यन अकादमी द्वारा रंगोली बनाई गयी।
लियो कॉलेज के कलाकारो द्वारा जवाहर पुल पर इ.वी.एम मशीन व मतदान के विभिन्न सकंतो
का चित्रण करते हुए भुल न जाना 17 अप्रेल को वोट डालने जाना का सन्देश
प्रदान किया । इस अवसर पर स्वीप के चेयरमेन आर.एन चाहील , अशोक सेन, सुरेश जैन, मनीष त्रिवेद्वी ,
सतीश आचार्य, जयसिंह दायमा ,
दिपीका दिक्षीत , धनश्याम जोशी,
कल्पना मेहता, रज्जा उल्ला खान,
अर्पित मेहता उपस्थित थें। विभिन्न चौराहो पर जागरुकता रथ द्वारा
गीतो से मतदाता जागरुकता का सन्देश दिया गया ।
महिला मार्च
निकलेगा शुक्रवार को
11 अप्रेल शुक्रवार
को सहयोगी एजेंसी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
द्वारा ‘महिलाएं बढ़ेगी, वोट करेंगी’ महिला मार्च
निकाली जाएगी, जो गांधी मुर्ति
से पीपली चौक, क्राकरी मार्केट, पाला रोड़, नई आबादी से
हॉस्पीटल चौराहा पर सम्पन्न होगी।
---000---
मतदाता जागरूकता
के लिए मनाए जा रहे रेन्बो सप्ताह के तहत गुरुवार को जवाहर पुल पर बनाई रंगोली लोकतंत्र
की का अवलोकन करते हुए स्वीप प्रभारी रामनाथ चाहिल व अन्य।
