खेत-खलिहान, घुमक्कड परिवारो तक भी पहुंचाया मतदान करने का संदेश
बांसवाडा। जैसे जैसे लोकसभा का मतदान दिवस नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मतदाताओ को मतदान करने के प्रति जागरूक करने हेतु जिले भर मे विभिन्न
गतितिधियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर अलख जगाई जा रही है ।
इन दिनो बॉसवाडा मे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार
निदेशालय की डूंगरपुर इकाई द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के तत्वावधान मे जनतंत्र जागरूकता
एक्सप्रेस खेत-खलिहानेा, घुमक्कड परिवारो तक पहुंच कर मतदान दिवस पर
मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डूंगरपर-बांसवाडा
एस.एल. सालवी शुक्रवार को कूपड़ गांव के पास एक खेत मे डेरा डाले जालौर जिले से अपनी
भेड-बकरिया को लेकर आए रेबारी परिवारो से सम्पर्क कर परिवारो के सभी सदस्यो को मतदान
के महत्व की जानकारी दी तथा 17 अप्रेल को लोकसभा आमचुनाव मे मतदान करने हेतु
प्रेरित किया गया ।
---000---
स्वीप के मतदाता जागरूकता
के तहत घुमक्कड़ परिवरों को मतदान के महत्व की जानकारी देते क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी
एसएल सालवी।
