मतदाता अपना मतदान केन्द्र देखें

Thursday, April 03, 2014

फिल्म शो के माध्यम से मतदाताओ को किया जागरूक

फिल्म शो के माध्यम से मतदाताओ को किया जागरूक
जनतन्त्र जागरूकता एक्सप्रेस गांव गांव मे मतदाताओ को कर रही है जागरूक
बांसवाड़ा। स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरूवार को ग्रामीण विकास ट्रस्ट बांसवाड़ा एवं भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की डूंगरपुर ईकाई एवं जिला निर्वाचन कार्यालय बांसवाड़ा के तत्वाधान मे जनतन्त्र जागरूकता एक्सप्रेस गुरुवार पंचायत समिति बागीदौरा के करजी ग्रामपंचायत मे पहुच कर आगामी 17 अप्रेल को होने वाले लोकसभा चुनाव मे मतदाताओ को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए आमजन को जागरुक किया गया।
       करजी ग्रामपंचायत मे ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के बीच आयोजित चेतना कार्यक्रम मे ट्रस्ट के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एच. के. तोमर ने उपस्थित महिलाओ से आव्हान किया कि लोकसभा चुनाव मे मतदान दिवस पर चौको चूल्हा छोड़ कर पहले वोट डालकर अपनी अहम् भागीदारी निभाये।
       इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डूंगरपुर एस.एल सालवी ने कहा कि भारत के लोकतन्त्र मे महिला एवं पुरूषो को मतदान करने का समान अधिकार प्राप्त है इसलिये वागड़ की महिलाओ को इस अधिकार से वंचित नही रहना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय द्वारा मौखिक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित कि गई जिसमे ग्रामीण महिलाओ ने बढ़ चढ़ के जवाब देते हुए ईनाम बटोरे।
       उल्लेखनीय है कि उपस्थित महिलाओ के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी बांसवाड़ा कुंज बिहारी गुप्ता के निर्देशन मे मतदाताओ को जागरूक करने हेतु वागड़ी भाषा मे बनाई गई फिल्म का प्रदर्शन कर मतदाताओ को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।
       इस अवसर पर आर आर एल पी के डॉ. लालचन्द ने उपस्थित महिलाओ से निर्भय व निडर होकर मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबन्धक तैय्यब खान, कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र नागर, कन्हैयालाल रावल एवं ग्राम पंचायत लिपिक पर्वतसिंह पटेल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



फोटो केप्शन -5 स्वीप कार्यक्रम  के तहत गुरूवार को ग्राम करजी में आयोजित  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से संबंधितं चलचित्र देखते हुए ग्रामीणजन ।


 फोटो केप्शन -6 कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रही महिलाओं को पारितोषिक प्रदान करते हुए अतिथिगण।